पर्यावरण संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। जल दिवस के उपलक्ष्य पर भाखरी गांव में स्थित ऐतिहासिक तालाब डेलोलाई पर जगतसिंह करनोत की अध्यक्षता में जल संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

आगामी तीन माह अप्रैल,मई,जून में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए पर्यावरण प्रेमियों को सजग किया जाएगा। इस गोष्ठी में तालाब दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया है।

जिसमें पर्यावरण सहकर्मी और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। तालाब दर्शन में परंपरागत जल स्त्रोतों उसकी सार्थकता एवं  सुरक्षा की चर्चा की गई है। आगामी तीन माह तक गांव गांव में जाकर परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के लिए अभियान चलाया जाएगा ।

                                                                                                                                       BY  – नेहा गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *