21 मार्च विश्व वन दिवस

संयुक्त राष्ट्र ने 21 मार्च 2019 को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाया. यह दिवस पर्यावरणीय स्थिरता और खाद्य सुरक्षा में वनों के महत्व और महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है. विश्व वन दिवस का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण के प्रति‍ जागरूकता बढ़ाना तथा वर्तमान और भावी पीढ़ि‍यों के लाभ के लि‍ए सभी तरह के वनों के टि‍काऊ प्रबंध, संरक्षण और टि‍काऊ वि‍कास को सुदृढ़ बनाना है. इसका लक्ष्य लोगों को यह अवसर उपलब्ध कराना भी है कि‍ वनों का प्रबंध कैसे कि‍या जाए तथा अनेक उद्देश्यों के लि‍ए टि‍काऊ रूप से उनका कैसे सदुपयोग कि‍या जाए.

22 मार्चविश्व जल दिवस

दुनिया भर में विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। विश्व जल दिवस मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1992 के अपने अधिवेशन में की थी। विश्व जल दिवस की अंतरराष्ट्रीय पहल रियो डि जेनेरियो में वर्ष 1992 में पर्यावरण तथा विकास के विषय पर आयोजित संयुक्तराष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीईडी) में की गई थी, इसके बाद सबसे पहले साल 1993 में 22 मार्च को पूरे विश्व में जल दिवस के मौके पर जल के संरक्षण और रख-रखाव पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

23 मार्चविश्व मौसम विज्ञान दिवस

हर वर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस बनाया जाता है।30 मार्च सन 1950[2] को विश्व मौसम संगठन संयुक्त राष्ट्र के एक विभाग के रूप में स्थापित हुआ तथा जेनेवा में इसका मुख्यालय रखा गया। भूविज्ञान पर आधारित मौसम विभाग में कई विषयों पर शोध होता है इस विज्ञान का उपयोग समय समय पर आने वाली बाढ़ सूखा भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा ही नहीं वरन वर्षा की स्थिति चक्रवातों की संभावनाएं एवं हवाई यातायात, समुद्री यातायात आदि को मौसम की सटीक जानकारी प्रदान कर सहायता करना है आजकल मौसम विज्ञान अति उन्नत स्तर पर पहुंच गया है मौसम गुब्बारों आधुनिक रडारों तथा उच्च तकनीक से युक्त कृत्रिम उपग्रहों एवं कंप्यूटरों के माध्यम से विभिन्न सभी करों के उपयोग से हम मौसम की सटीक जानकारी पानी के और अग्रसर हुए हैं कृत्रिम उपग्रहों द्वारा भेजे जाने वाली उच्च स्तर के चित्रोंतथा उनके द्वारा फिल्टर की गई जानकारियों से हम फसलों का उन का रकबा फसल का प्रकार इत्यादि हम आसानी से जान सकते हैं यही नहीं मौसम विभाग विभिन्न शहरों के उच्चतम निम्नतम तापमान आर्द्रता वहां का प्रदूषण का स्तर भी भलीभांति पूर्वक बता सकता है।

22 अप्रैलविश्व पृथ्वी दिवस

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है। जब बार से चुनगी आते थे संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर साल मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह अक्सर 20 मार्च होता है, यह एक परम्परा है जिसकी स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल के द्वारा की गयी।

3 मईविश्व सूर्य दिवस

सूर्य देवता का जन्म दिन मनाने के लिए , सूर्य देवता की पूजा करने के लिए , सौरमंडल के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए , सौर उर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए

8 मईविश्व रेडक्रॉस दिवस

अन्तर्राष्ट्रीय स्वंयसेवक दिवस के रूप में मनाया जाता है। लगभग 150 वर्षों से पूरे विश्व में रेडक्रॉस के स्वंय सेवक असहाय एवं पीड़ित मानवता की सहायता के लिए काम करते आ रहे हैं। भारत में वर्ष 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन हुआ, तब से रेडक्रॉस के स्वंय सेवक विभिन्न प्रकार के आपदाओं में निरंतर निस्वार्थ भावना से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस ने इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस का ‘Find the Volunteer in side you’ (अपने अन्दर के स्वयं सेवक को पहचानें) का नारा दिया है। विश्व के लगभग दो सौ देश किसी एक विचार पर सहमत हैं तो वह है रेडक्रॉस के विचार। युद्ध के मैदान में घायल सैनिकों की चिकित्सा के साथ प्रकृति के महाविनाश के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए हमेशा डटा रहता है रेडक्रॉस।

31 मईविश्व तम्बाकू निषेध दिवस

31 मई को दुनिया भर में हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। यह दुनिया भर में तंबाकू की खपत के सभी रूपों से संयम के 24 घंटे की अवधि को प्रोत्साहित करने का इरादा है। इस दिन का उद्देश्य तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है, जो वर्तमान में दुनिया भर में हर साल 70 लाख से अधिक मौतों का कारण बनता है, जिनमें से 890,000 गैर-धूम्रपान करने वालों का परिणाम दूसरे नंबर पर हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सदस्य राज्यों ने 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस बनाया। पिछले इक्कीस वर्षों में, दुनिया भर में सरकारों, सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों, धूम्रपान करने वालों, उत्पादकों से उत्साह और प्रतिरोध दोनों मिले हैं।

1 जून विश्व दुग्ध दिवस

विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) संपूर्ण विश्व में 1 जून को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दूध के संबंध में ध्यान आकर्षित करना एवं दूध उद्योग से जुड़ी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए अवसर प्रदान करना है। प्रथम विश्व दुग्ध दिवस 1 जून, 2001 को मनाया गया था।

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

8 जून विश्व महासागर दिवस

विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्त्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है. इसका उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है.

29 जुलाई विश्व बाघ संरक्षण दिवस

बाघ संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस एक वार्षिक उत्सव है। इसे पहली बार रूस के सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में देखा गया था। यह हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हमारी वैश्विक बाघ आबादी के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है और सरकारों को अपने प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए कैसे भाग लेना चाहिए। पिछली शताब्दी में भारत में पहले से ही शहरों और कृषि के विस्तार के कारण बाघों की आबादी का 90% से अधिक का नुकसान हुआ है।

16 सितम्बरविश्व ओजोन दिवस

ओजोन परत के संरक्षण खातिर अंतरराष्ट्रीय दिवस जेकरा छोट रूप में ओजोन दिवस भी कहल जाला, हर साल 16 सितंबर के मनावल जाला। ओजोन गैस के वायुमंडल में परत मौजूद बा जे सुरुज से आवे वाला रेडियेशन के नोकसानदेह हिस्सा के सोख के पृथ्वी पर मौजूद जीवधारी सभ के रक्षा करे ला। आधुनिक टेक्नोलॉजी के जुग में मनुष्य के कामकाज के कारन एह परत के क्षय भइल बा आ एही के सुरक्षा खाती ई दिवस मनावल जाला।

16 सितंबर 1987 के ओजोन के संरक्षण के दिसा में मांट्रियल प्रोटोकाल लागू कइल गइल रहल, एही के उपलक्ष में ई दिन हर साल ओजोन दिवस के रूप में मनावल जाला। साल 2017 मांट्रियल प्रोटोकाल के 30 वाँ बरसी बाटे, एह प्रोटोकाल के ओजोन संरक्षण में महत्व के अस्थान हवे, एही के देख के यूनाइटेड नेशंस द्वारा एह मोका पर इस्पेशल कैम्पेन चलावे के घोषणा कइल गइल बा।

16 अक्टूबरविश्व खाद्य दिवस

विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) संयुक्त राष्ट्र संघ की १९४५ में खाद्य एवं कृषि संगठन के स्थापना दिवस १६ अक्टूबर के सम्मान में विश्वभर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम और अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष द्वारा भी इसे व्यापक रूप से मनाया जाता है।

12 नवम्बरराष्ट्रीय पक्षी दिवस

राष्ट्रीय पक्षी दिवस प्रत्येक वर्ष ’12 नवम्बर’ को मनाया जाता है। 12 नवम्बर (1896) डॉ. सालीम अली का जन्म दिवस है, जो कि विश्वविख्यात पक्षी विशेषज्ञ थे। इन्हें भारत में “पक्षी मानव” के नाम से भी जाना जाता था।
पक्षी विशेषक्ष सालिम अली के जन्म दिवस को ‘भारत सरकार’ ने राष्ट्रीय पक्षी दिवस घोषित किया हुआ है।
सालिम अली ने पक्षियों से सम्बंधित अनेक पुस्तकें लिखी थीं। ‘बर्ड्स ऑफ़ इंडिया’ इनमें सबसे लोकप्रिय पुस्तक है।
डाक विभाग ने इनकी स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया है।
वर्ष 1958 में सालिम अली को ‘पद्मभूषण’ तथा 1976 में ‘पद्मविभूषण’ से अलंकृत किया गया था।

26 नवंबरविश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।