अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता

वैश्विक जलवायु संकट वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण समस्या है। अब दुनिया के सभी देशों द्वारा इस जलवायु संकट से निपटने के लिए गंभीर प्रयास हो रहे हैं। यदि पर्यावरण के इस खतरे को नहीं टाला जा सका तो संपूर्ण विश्व विनाशकारी क्षति का सामना करने को विवश होगा। 

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG), पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाया जा रहा एक राष्ट्रीय अभियान है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत के भविष्य, हमारे प्रिय छात्रों को पर्यावरण के प्रति सजग करना है! प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्य निम्न प्रकार हैं:

    1. जलवायु संकट के उभरते खतरों की जटिलता को गहराई से समझने के लिए छात्रों में जागरूकता पैदा करना।
    2. पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यावहारिक कौशल प्राप्त करना।
  1. पृथ्वी को हरित और सुरक्षित ग्रह बनाने के लिए छात्रों की सक्रिय और उत्साही भागीदारी को प्रोत्साहित करना।

कार्य योजना – अखिल भारतीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता

  1. योग्यता: कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र
  2. महत्वपूर्ण तिथियां:
    स्कूल के पंजीकरण की तिथि: 10 फ़रवरी से 28 फ़रवरी 2021 तक।
    प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की तिथि: 1 मार्च से 31 मार्च 2021 तक।
    नोट: पूर्व में पंजीकृत विद्यालयों को पुनः पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है!
  3. पंजीकरण प्रक्रिया
    • सबसे पहले प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यालय को खुद को पंजीकृत करना होगा।
      विद्यालय के पंजीकरण के लिए लिंक: https://bit.ly/PSGschool
    • छात्रों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लिंक: sankalp.paryavaransanrakshan.org
    • उपरोक्त लिंक का उपयोग करके, छात्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रश्न-उत्तर का समूह डाउनलोड कर सकते हैं, उसमें से प्रश्न पूछे जाएंगे।
    • क्विज प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
    • परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।
  4. पंजीकरण शुल्क: पंजीकरण शुल्क के रूप में छात्रों को विद्यालय में एक इकोब्रिक जमा करनी होगी।
    • पंजीकरण शुल्क के रूप में छात्रों को विद्यालय में एक इकोब्रिक जमा करनी होगी।
    • इकोब्रिक बनाने के लिए पॉलिथीन, रैपर और पाउच को 1/0.5 लीटर प्लास्टिक की बोतल में भरा जा सकता है। कृपया निम्न वीडियो लिंक पर अपलोड की गई इकोब्रिक बनाने की वीडियो देखें: https://bit.ly/ecobrickfunvideo
    • विद्यालय द्वारा एकत्रित की गयीं इको ब्रिक्स की संख्या जिला पर्यावरण संयोजक के माध्यम से केन्द्रीय टीम को दी जाएगी ताकि विद्यालय द्वारा एकत्र की गयीं इको ब्रिक्स की संख्या विद्यालय को मिलने वाले सर्टिफिकेट पर अंकित की जा सके।
  5. पुरस्कार
    • प्रत्येक भागीदार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा ई- प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
    • प्रतियोगिता में सहभाग करने वाले सभी विद्यालयों को भी सहभागिता ई. प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
    • विशेष प्रमाणपत्र उन विद्यालयों को प्रदान किया जाएगा जो अपने विद्यालय के 70% से अधिक छात्रों की भागीदारी प्रतियोगिता में सुनिश्चित करेंगे।
    • प्रतियोगिता संबंधी सभी अधिकार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के पास आरक्षित हैं।